गोपालगंज: भींगारी चेक पोस्ट के पास उत्पाद विभाग ने 21 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
गोपालगंज जिले के भींगारी चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग के टीम ने बाइक सवार दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।गिरफ्तार दिनों शराब तस्कर के पास से 21 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।इसके साथ ही एक बाइक को भी जप्त किया गया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने शुक्रवार को दोपहर 2: 15 बजे बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।