राजमहल परियोजना के तहत क्षेत्र के 110 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए स्वेटर वितरण का कार्य शुरू हो गया है। इस पहल का उद्देश्य सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाना और उनके स्वास्थ्य व स्कूल उपस्थिति में सुधार लाना है। प्रभारी सीडीपीओ दानिश हुसैन ने बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे बताया कि आमतौर पर प्रत्येक केंद्र को 40 स्वेटर आवंटित किए गए है।