टूंडला: ऑटो में बैठकर जा रही विवाहिता का देवखेड़ा के पास ऑटो में से बैग चोरी, पीड़िता के भाई ने थाने में दी तहरीर
ऑटो में बैठकर खुशहालपुर जा रही एक महिला का ऑटो में से बैग चोरी हो गया। महिला के भाई ने पुलिस में तहरीर दी है। लाइनपार निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन को ऑटो में बिठाकर खुशालपुर गांव के लिए भेजा था। बहन के साथ दो बैग भी थे। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव देवखेड़ा के समीप ऑटो चालक ने ऑटो खराब होने की बात कहते हुए उन्हें नीचे उतार दिया।