टूंडला: भीकनपुर बजहेरा के जंगलों में लगी आग डेढ़ घंटे में पाया जा सका आग पर काबू
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के भीकनपुर बजहेरा स्थित जंगल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जंगल से आग की लपटे उठती देख वहां पशु चरा रहे ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब 35 बीघा जंगल में खड़े हुए पेड़ और घास जलकर राख हो गई।