*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026*
*यातायात पुलिस का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान*
*महिला अस्पताल से क्रेसेंट मॉल तक हटवाए गए अवैध कब्जे, टीआई कुलदीप त्रिपाठी ने संभाली कमान*
*बस्ती:* जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और आमजन को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए *पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* के निर्देशन में आज यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त* एवं *क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने अपनी टीम और पर्याप्त पुलिस बल के साथ *महिला अस्पताल से लेकर क्रेसेंट मॉल तक* के व्यस्त मार्ग पर सघन चेकिंग और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
*यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में सड़क के दोनों पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों, ठेले-खोमचे और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर बढ़ाए गए अवैध शेड, काउंटर और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि *कुलदीप त्रिपाठी* टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर दुकानदारों को समझा रहे हैं और यातायात को सुचारू करा रहे हैं।
सभी दुकानदारों और फड़ व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे पुनः सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। *टीआई कुलदीप त्रिपाठी* ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की अपील की गई। अभियान के बाद इस मार्ग पर यातायात काफी हद तक सुगम हो गया और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
*पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह* ने कहा कि "शहर को जाम मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Jul 27, 2026