भोगांव: घुसुपुर में प्रधान प्रतिनिधि पर धमकाने का आरोप, प्रधान प्रतिनिधि ने आरोपों को बताया निराधार, कार्रवाई की कही बात
भारतीय किसान लोक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि अनुराग गुप्ता उर्फ लाल बेटा पर घुसुपुर में जाकर लोगो का धमकाने का आरोप लगा था। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि ने आरोपों को निराधार बताया उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा षड्यंत्र के तहत वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।