विदिशा नगर: विदिशा मेडिकल कॉलेज में 2020 बैच का दीक्षांत समारोह, MBBS छात्रों को मिली डिग्रियां
अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा में शनिवार को 2020 बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जो देर रात तक चला। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने MBBS के छात्रों को डिग्रियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और कॉलेज स्टाफ की बड़ी उपस्थिति रही।