लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के महमूदपुर नजीर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी पीड़ित शिवकुमार अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।