बहराइच: फातिमा हॉस्पिटल के सामने तीन वाहनों की टक्कर में लगी आग में झुलसकर हुई डीसीएम चालक की मौत, मृतक की पहचान नहीं हुई
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत आसाम चौराहा के पास स्थित पास फातिमा हॉस्पिटल के सामने ट्रेलर डीसीएम और पिकअप की भिड़ंत में लगी आग में रविवार व सोमवार की दरमियानी देर रात्रि को झुलस कर दो लोगों की मौत हो गई थी इस मामले में जानकारी देते हुए मंगलवार सुबह क्षेत्राधिकार नगर ने बताया कि मृतक डीसीएम चालक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शव को मर्चरी में रखवाया गया है।