आंवला: आंवला के नंदगांव में चक्रवाती तूफान से गिरी दीवार, 38 वर्षीय व्यक्ति की मलबे में दबने से हुई मौत
Aonla, Bareilly | May 13, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के नंदगांव में बुधवार को सुबह 11 बजे आए चक्रवाती तूफान और तेज बारिश के कारण एक घर की दीवार गिर गई। इस घटना में मलबे में दबकर 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।यह घटना नंदगांव के मजरा जगतीरा में हुई, जहां घासीराम पुत्र पूरनलाल (38) अपने घर में थे।