पुनपुन: छठ पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुनपुन थाना द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च
Punpun, Patna | Oct 25, 2025 छठ पूजा के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुनपुन थाना अध्यक्ष बेबी कुमारी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में पुनपुन थाना के साथ-साथ आसपास के थानों की पुलिस टीमों ने भी भाग लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों, घाटों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया।