बाह: गांव नौगवां में मां के साहस से बची बेटी की जान, डीएम ने बढ़ाया हौसला
जैतपुर के गांव नौगवां में 19 अगस्त को हुई घटना ने क्षेत्र को झकझोर दिया। घर के आंगन में खेल रही तीन वर्षीय अर्पिता पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनते ही मां रीमा गौतम दौड़ीं और निडर होकर जानवर से भिड़ गईं। मां की बहादुरी से मासूम की जान बच गई। गंभीर रूप से घायल अर्पिता को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां छह दिन इलाज के बाद 26 अगस्त