बाह: जसोल गांव में सिलेंडर की आग ने बुझा दिए पांच जीवन, रोते-रोते सूनी हुई आंखें
बाह के जसोल गांव में 19 अगस्त को गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलसे लोगों में से अब तक पांच की मौत हो चुकी है। गुरुवार को इलाज के दौरान 75 वर्षीय भागीरथ और उनकी 22 वर्षीय नातिन कुमकुम ने दम तोड़ दिया। जिनके शव गुरुवार रात 8 बजे गांव पहुंचे हैं। इससे पहले 44 वर्षीय जितेंद्र सिंह, पड़ोसी देवेंद्र (45) और केशर देवी (59) की मौत हो चुकी थी। हादसे में रसोई स