श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा सोमवार को दोपहर 2 बजे ग्राम धीरोली एवं तिल्लीडेरा में औचक निरीक्षण करते हुए आश्रम शालाओं एवं विद्यालयो में शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया वहीं लापरवाही मिलने पर 2 अधीक्षक समेत 2 शिक्षक एवं 3 स्थाईकर्मी को सस्पेंड करने की कार्यवही की गई है।