बरेली: लेंसकार्ट पर तिलक कलावा पहनने से रोकने का आरोप, बजरंग दल ने शोरूम में कर्मचारियों को बंधवाया कलावा
चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट पर हिंदू कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों जैसे तिलक, कलावा, बिंदी और सिंदूर पर रोक के आरोप से बरेली में बवाल मच गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता शोरूम पहुंचे, कर्मचारियों को कलावा-तिलक लगवाया। कंपनी ने आधिकारिक पाबंदी से इनकार किया, लेकिन विवाद गरमा गया, हिंदू संगठनों ने 2 दिन में रोक हटाने की चेतावनी दी है।