तालबेहट: एक गांव में बिजली न होने का फायदा उठाकर युवक ने घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, पति जागने पर युवक हुआ फरार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रात्रि में बिजली न होने का फायदा उठाकर युवक एक महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी की है,उसी बक्त पति के जाग गया और युवक मौके से फरार हो गया और घटना की सूचना पुलिस को दी,तब तक आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी की तलाश की जा रही है।