बांधवगढ़: उमरिया में अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त
उमरिया जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम द्वारा सतत निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के समीप ग्राम बडेरी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन में ई-टीपी नहीं पाए जाने पर कार्यवाही हुई