हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना बदहाल, करोड़ों खर्च होने के बावजूद कई गांवों में परियोजनाएं अधूरी
सिद्धौर ब्लॉक में जल जीवन मिशन योजना बदहाल स्थिति में है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई गांवों में पेयजल परियोजनाएं अधूरी हैं, जिसके कारण ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। माझियावां गांव में पिछले दो साल से योजना का काम रुका हुआ है। यहां अब तक केवल बाउंड्री वॉल बनाकर एक जनरेटर रखा गया है। पानी की टंकी का निर्माण नहीं हुआ है।