जौनपुर: जिले में आरओ/एआरओ परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई संपन्न, 22176 परीक्षार्थी हुए शामिल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार की सायं 5 बजे जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई। जनपद में 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,176 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।