जौनपुर: उतरगावा गांव में धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे की हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर हुई मौत, मचा हड़कम्प
उतरगावा गांव में शनिवार की शाम को धान की रोपाई कर रहे माँ बेटे करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। उक्त गांव निवासी बासमती देवी 58 पत्नी रामअजोर बनवासी वर्ष तथा उनका पुत्र लोधी बनवासी 35 वर्ष तथा उसके परिवार के अन्य कुछ सदस्य बगल के गांव के एक किसान के खेत खेत मे धान की रोपाई कर रहे थे