सिकंदराराऊ: नवीन न्याय सभागार में सिविल बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माननीय जिला जज ने दिलाई शपथ
सिकंदराराऊ के नवीन न्याय भवन सभागार में सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय जिला जज ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें स्व. बृजभान सिंह चौहान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।