नौगावां सादात: जमीन दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, नौगांवा नई बस्ती का मामला, पीड़ित ने खुदकुशी की दी चेतावनी
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में बाबू अंसारी का परिवार रहता है। बाबू अंसारी ने बताया है कि अब से कुछ माह पहले उसने वहीं के रहने वाले अकबर सैफी के माध्यम से किसी की जमीन देखी थी और उसका 25 लाख रुपए एडवांस दे दिया था। ना तो वह जमीन मिली है और ना ही 25 लाख रुपए वापस मिल रहे हैं। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है।