नौगावां सादात: सिक्के ढूंढने के दौरान गहरे पानी में पहुंचा मासूम बच्चा, हुई मौत, नौगांवा के बीलना नहर का मामला, परिवार में मचा कोहराम
रामगंगा पोशाक नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया मासूम बच्चा सिक्के ढूंढने के चक्कर में गहरे पानी मे डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम, प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इस्माइल खान बताया है कि उनका 6 साल का पुत्र सैफ अली गांव के ही बच्चों के साथ में रामगंगा पोशाक नहर में नहाने के लिए चला गया था।