कायमगंज: सड़क के किनारे बेहोशी हालत में मिले अज्ञात वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान हुई मौत
कायमगंज में सड़क के किनारे बेहोशी हालत में अज्ञात लगभग 65 वर्षीय वृद्ध पड़ा हुआ था।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीआरडी जवान प्रदीप कुमार को मौके पर भेजा। 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मौत हो गई।