पीलीबंगा: पीलीबंगा में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, 54 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई परविंदर ने मय टीम आरोपी वेद प्रकाश निवासी पीलीबंगा को 54 पव्वे अवैध देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।