मांझी: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पैक्स चुनाव संपन्न, आज होगी मतगणना
Manjhi, Saran | Apr 20, 2026 मांझी प्रखंड के जैतपुर में चल रहे पैक्स चुनाव का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सोमवार की सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली और लोगों ने बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे दिन प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस बल मुस्तैद रहे। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।