करनाल: 4 व 5 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के लिए एमसीएमसी की अनुमति अनिवार्य: जिला निर्वाचन अधिकारी
Karnal, Karnal | Oct 3, 2024 हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव के दौरान मतदान से एक दिन पहले और मतदान के दिन यानी 4 व 5 अक्तूबर को प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करवाने से पूर्व उम्मीदवार या राजनीतिक दल को एमसीएमसी से प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है। जिला स्तर पर गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी से विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 48 घंटे पहले आवेदन कर प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य ।