गोमिया: गर्वमेंट कॉलोनी नावाडाड़ी में जेवर चमकाने के बहाने महिला से सोने की अंगूठी लेकर दो ठग फरार
Gumia, Bokaro | Apr 22, 2026 गोमिया के आईईएल थाना अंतर्गत गर्वमेंट कॉलोनी नावाडाड़ी में बुधवार समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे जेवर चमकाने के बहाने महिला बबिता देवी से सोने की अंगूठी लेकर दो ठगबाज फरार हो गया है।बताया गया कि दोनों ठगों ने महिला को जेवर चमकाने का झांसा देकर उसकी कीमती सोने की अंगूठी उड़ा ली। घटना के बाद उक्त परिवार और इलाके में दहशत का माहौल है।