पनागर: तलाक के बाद भी पीछा कर रहा था पूर्व पति, महिला पर जानलेवा हमला, घमापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
संस्कारधानी के घमापुर थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा और सनक का एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सिरफिरे पूर्व पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी पर बके (नुकीले हथियार) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात देर रात की है, जब आरोपी शराब के नशे में धुत होकर निकिता यादव के घर पहुँचा और खाना न होने की बात पर विवाद करने लगा। गुस्से में पागल आरोपी ने पूजा स्थल स