मऊ: मऊ पुलिस टीम ने गोदाम से लोहे का सरिया चोरी करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मऊ पुलिस ने गोदाम से लोहे की सरिया चोरी करने वाले अभियुक्त अवधेश निषाद और अखिलेश निषाद निवासीगण मैदाना को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1कुंतल 2 किग्रा लोहा बरामद किया गया है। अभियुक्तों ने विष्णु गुप्ता की गोदाम से 35 कुंतल लोहे की सरिया चोरी की थी ,अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की दोपहर 3:41बजे प्रेस नोट जारी किया है।