राजस्थान विश्वविद्यालय में पुनमूल्यांकन पीस वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति सचिवालय पहुंचे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। जिससे कई छात्र-छात्राओं के सिर में चोटें आई है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे आठ छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सचिवालय परिसर में नारेबाजी कर रहे थे।