सदर: CTET परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाला वांछित आरोपी भानुप्रताप गिरफ्तार, जॉर्जटाउन पुलिस की बड़ी कामयाबी
Sadar, Allahabad | Jun 30, 2026
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना जॉर्जटाउन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आज दिनांक 30.06.2026 को अभियुक्त को विद्यावाहिनी बस अड्डे के पास से धर दबोचा।