नारायणपुर: नारायणपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
नारायणपुर उपखंड क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को तपन भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगातार बना हुआ है, जिसके चलते क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बारिश और ठंडी हवाओं से वातावर ठंडा हो गया।