विदिशा नगर: जहर खाने वाले दंपती में महिला की मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
विदिशा के चिडोरिया पड़रात गांव में पारिवारिक विवाद के बाद जहर खाने वाले दंपती में गुरुवार को महिला की मौत हो गई। सुरेश दांगी और उनकी पत्नी मुन्नी बाई ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाया था, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान मुन्नी बाई ने दम तोड़ दिया।