दुमका: दुमका नगर थाना क्षेत्र से किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में किशोर के खिलाफ केस दर्ज
Dumka, Dumka | Apr 14, 2024 दुमका नगर. नगर थाना क्षेत्र से किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया. मामले में किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. अपहृता के पिता के बयान पर किशोर के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है.