दुमका: अंबेडकर जयंती के एक दिन पूर्व हथिया पाथर और कुल्हड़िया गांव में रोटी बैंक द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया वस्त्र वितरण
Dumka, Dumka | Apr 13, 2024 14 अप्रैल को देश रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। अंबेडकर जयंती के 1 दिन पूर्व आज शनिवार को कपड़ा बैंक द्वारा दुमका प्रखंड के हथिया पत्थर एवं कुलहड़िया गांव में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। एसपी कॉलेज के इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष संजीव सिंह की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।