बरियारपुर: ग्रामीणों का गुस्सा फूटा संपर्क पथ की मांग को लेकर घोरघाट के पास 6 घंटे फोरलेन रहा जाम
घोरघट के संपर्क सड़क की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एन एच 80 के साथ फोरलेन पूरी तरह से जाम कर दिया आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। लगभग 6 घंटे से अधिक बाधित रही वाहनों की लंबी कतार लगी रही लोग बरसात में भी तिरपाल ओढ़ कर अपनी मांग पर डेटेरहे। प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद जाम तोड़ा गया।