रामनगर: बरैय्या में जिला खाद्य विपणन अधिकारी बने सत्येंद्र प्रताप सिंह का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया
यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा में सरसवां निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने शानदार सफलता हासिल की थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी पद पर उनका चयन हुआ। आज बरैय्या के एक कॉलेज में उनका स्वागत सम्मान समारोह किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित कई लोग मौजूद रहे। शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया गया।