ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में रनिंग स्टाफ का धरना मुजफ्फरपुर जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर सोमवार को 17वें दिन भी जारी रहा। लगातार धरना-प्रदर्शन के बावजूद सोनपुर मंडल के अधिकारी रनिंग स्टाफ की मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहे हैं। धरना दे रहे रनिंग स्टाफ सोनपुर मंडल से किए गए तबादले की कार्रवाई को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहन