चौपारण: दनुआ घाटी में नहीं थम रहे हादसे, फिर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेलर
दनुआ घाटी में ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल चौपारण। दनुआ घाटी में गुरुवार को एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद कानपुर-दिल्ली-इटावा लाइन होटल के संचालक ने निजी चिकित्सक को बुलाकर चालक का प्राथमिक उपचार कराया। चालक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।