गायघाट: गायघाट में पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा, नल-जल और खाद्यान्न वितरण की गड़बड़ियों पर उठे सवाल, जांच का आदेश
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार दोपहर दो बजे को पंचायत समिति की आम बैठक प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यशैली को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने कई गंभीर मुद्दे उठाए।