रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज, हजार में बिकती चोरी की बाइक, शराब तस्करों का 'सस्ता सौदा', दो शातिर चोर दबोचे
Ramgarh, Alwar | Apr 28, 2026 हजारों रुपये कीमत वाली मोटरसाइकिल अगर महज 6 हजार में बिके, तो जाहिर है मामला सीधा नहीं है। रामगढ़ में पुलिस कार्रवाई के दौरान ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है,जहां चोरी की बाइकों का काला कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन सस्ती चोरी की बाइकों के सबसे बड़े खरीदार शराब तस्कर निकले।