पुलिस द्वारा पराली जलाने पर रोक के तहत चलाए जा रहे अभियान में घुघली थाना पुलिस ने पोखरभिंडा गांव में पराली जलाते हुए हबीब अली व इसहाक अली को गिरफ्तार किया। एसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में उ०नि० अशोक कुमार गिरि व कांस्टेबल रजत प्रजापति शामिल रहे। दोनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।