महाराजगंज: पिपरदेउरा में SIR फॉर्म भरवाने को लेकर व्यवस्था दुरुस्त, अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्य
पिपरदेउरा में मंगलवार को SIR फॉर्म भरवाने को लेकर प्रशासनिक टीम पूरे दिन सक्रिय रही। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और शिकायतों को देखते हुए मौके पर नायब तहसीलदार सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य राजस्व कर्मी पहुंचे। अधिकारियों पहुँचकर पूरे प्रक्रिया की निगरानी की और लोगों को सुव्यवस्थित तरीके से फॉर्म भरवाने में मदद की।