बुधवार को 5 बजे सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा निवासी विवाहिता सविता ने सास, ससुर, पति और ननद के खिलाफ मारने पीटने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति प्रदूमन,ननद भोली, पूजा, सास उर्मिला, ससुर गजेंद्र, अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।