सुरसंड शहर स्थित वार्ड 18 में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस बदरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पत्नी रफिला खातून के आवेदन पर रविवार को 3 बजे दिन में सुरसंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।