कोंच: नेहोरा मोड के पास कोयला लदा पिकअप पलटा, युवक गंभीर रूप से घायल
Konch, Gaya | Jun 7, 2026 गया-गोह मुख्य मार्ग पर स्थित नेहोरा मोड़ के समीप रविवार की सुबह करीब 10 बजे कोयला लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन मालिक का भाई गाड़ी के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन पर कोयला लदा था, जिसे आरा से बेनिया ले जाया जा रहा था। वाहन गया की ओर से गोह की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुई।