जैतपुर: रिहायशी इलाके के साड़ी गोदाम में भीषण आग, 15 लाख से अधिक का नुकसान
धनपुरी के माइकल चौक स्थित एक सेकेंड हैंड साड़ी गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये की साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। गोदाम संचालक ने 15 लाख रुपये से अधिक नुकसान बताया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू की। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।