झांसी: झांसी में मिशन कंपाउंड में शादी के 14वें दिन दुल्हन की मौत, पति ने कहा- मजाक कर रही थी, तभी छत से गिरी
Jhansi, Jhansi | May 12, 2026 झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के महज 14वें दिन ही दुल्हन प्रियंका मिश्रा अचानक ससुराल की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई घर के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई वह नीचे कैसे गिरी यह तो जांच में पता चलेगा, लेकिन पति का कहना है कि वह छत की मुंडेर पर पैर लटका कर मजाक कर रही थी, तभी नीचे गिर गई।