हज़ारीबाग: राजस्व संग्रहण के लिए सभी अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश
हजारीबाग वित्तीय वर्ष 2024-25 के राजस्व संग्रहण हेतु प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय-कक्ष में प्रमंडलस्तरीय समीक्षात्मक बैठक मंगलवार 2 बजे की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार के द्वारा की गई। बैठक में आयुक्त श्री कुमार ने राज्य सरकार के द्वारा जिलावार निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अध्ययन राजस्व वसूली की जिलावार समीक्षा की।